फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अब जालंधर से रोडवेज बसों की हो रही वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को पठानकोट से वापसी, शनिवार से जालंधर तक ही जम्मू-कटड़ा वाली 21 बसों का आवागमन
विज्ञापन

चंडीगढ़। परिवहन निगम की बसों का सुरक्षा कारणों के चलते आवागमन दो दिनों से प्रभावित हो रहा है। चंडीगढ़ से जम्मू-कटड़ा जाने वाली 21 रोडवेज की बसों का रूट सीधे रूप से प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को चंडीगढ़ से जाने वाली 21 बसों की वापसी पठानकोट से हुई थी, जबकि शनिवार को बसों को जालंधर से ही वापस करा लिया गया है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ से 21 बसों का संचालन जम्मू और कटड़ा के लिए होता है।
विज्ञापन


जम्मू-कटड़ा जाने वाली बसों के लिए शनिवार को सुरक्षा कारणों के चलते जालंधर से ही वापस बुलाया गया है। आगामी आदेशों तक बसों के आवागमन को लेकर निर्णय लिया गया है। इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला देकर फिलहाल रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें