चंडीगढ़। पंचायत महकमे में तैनात पटवारियों और स्टेनो के आनलाइन ट्रांसफर करने की नीति वीरवार से लागू कर दी गई। पंचायत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को आनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा। आदेशों में स्पष्ट है कि मुख्य सचिव द्वारा 13 फरवरी 2020 और 7 अगस्त 2020 के निर्देशों के अनुसार उन कर्मचारियों को आनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी में शामिल किया जाएगा, जिनकी कर्मचारी संख्या 80 से ज्यादा है।