फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अब जींद, सोनीपत और रोहतक में संवाद करेंगे दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं को जजपा से जोड़ने के मिशन पर हरियाणा भर के दौरे पर निकले पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर हलका स्तर पर युवाओं से संवाद कर रहे है। अब इसके तहत दिग्विजय 16 जुलाई को जींद, 17 जुलाई को सोनीपत और 18 जुलाई को रोहतक जिले में युवाओं से संवाद करेंगे। इससे पहले 9 जिलों में कैथल, अंबाला, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ में दिग्विजय चौटाला सफल कार्यक्रम कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस दौरान दिग्विजय जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर सरकार पर बेबाकी से सवाल उठाकर जवाब मांग रहे है। दिग्विजय ने बदहाल कानून व्यवस्था, एचएयू छात्र आंदोलन, बिजली दामों में बढ़ोतरी, युवाओं-कर्मचारियों से वादाखिलाफी, खराब सीईटी आवेदन व्यवस्था, रद्द हो रही भर्तियां, बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता नशा और हावी हो रही अफसरशाही जैसे अनेक अहम मुद्दों को उठाकर सरकार की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें