फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय महिला टीम का हुआ चयन, 10 में से 9 हरियाणा के खिलाड़ी

Mon, 04 Aug 2025 10:25 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम का चयन हो गया है। टीम में 10 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिनमें से नौ हरियाणा की खिलाड़ी हैं। इस टीम में केवल एक महाराष्ट्र की खिलाड़ी है। 
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम का चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2025 के लिए रविवार को दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में भारतीय महिला कुश्ती टीम का ट्रायल हुआ। भारतीय टीम में चयनित 10 महिला पहलवानों में 9 हरियाणा की हैं। एक पहलवान वैष्णवी पाटिला ( भारवर्ग 65 किलोग्राम) महाराष्ट्र की हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया के जाग्रेब में होगा।

विज्ञापन


दिल्ली में ट्रायल के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल, उपाध्यक्ष ओलंपियन जयप्रकाश पहलवान, ओलंपिक मेडलिस्ट व चयन समिति के चेयरमैन योगेश्वर दत्त, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच विरेंदर दहिया और चयन समिति की सदस्य डीएसपी गीतिका जाखड़ मौजूद थीं।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

भारतीय टीम में हिसार की अंकुश (50 किग्रा) व अंतिम (53 किग्रा), जींद की नीशू (55 किग्रा) व प्रिया (76 किग्रा), झज्जर की तपस्या (57 किग्रा), चरखी दादरी की नेहा सांगवान (59 किग्रा), जींद की मनीषा (62 किग्रा), पानीपत की राधिका (68 किग्रा), हिसार की ज्योति (72 किग्रा) और महाराष्ट्र की वैष्णवी पाटिला (65 किग्रा) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोडवेज बसों की होगी ट्रैकिंग: रेलवे की तर्ज पर जान सकेंगे लोकेशन, जल्द लॉन्च होगी एप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें