स्मृति ईरानी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
हरियाणा में भाजपा की नई प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह आज पंचकूला पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठकों के लिए पंचकूला पहुंचे हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पहले दिन आधा दर्जन संगठनात्मक बैठकें होंगी।
विज्ञापन
प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद ईरानी का हरियाणा का पहला दौरा है। उनके दौरे को प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी का बैठकों का सिलसिला महामंत्रियों के साथ बैठक से शुरू होगा। इसके बाद वह प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। जिला स्तर पर पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा भी की जा सकती है।
दिनभर संगठन के अलग-अलग स्तरों के नेताओं के साथ बैठकों के बाद रात को स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर उनसे मुलाकात करेंगी। इस बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, सरकार के कामकाज और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।