फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में लापरवाही: हरियाणा में 28 से ज्यादा बीएलओ निलंबित, 150 से ज्यादा को कारण बताओ नोटिस

Wed, 22 Jul 2026 08:30 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसआईआर कार्य में सबसे अधिक कार्रवाई करनाल जिले में हुई है। यहां 12 बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पलवल में 10, सोनीपत में 2 व नारनौल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और नूंह में एक-एक बीएलओ पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर कार्रवाई तेज हो गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 28 से ज्यादा बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। 150 से अधिक बीएलओ और उनके सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ मामलों में बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश भी की गई है।

एसआईआर कार्य में सबसे अधिक कार्रवाई करनाल जिले में हुई है। यहां 12 बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा पलवल में 10, सोनीपत में 2 व नारनौल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और नूंह में एक-एक बीएलओ पर कार्रवाई की गई है। पंचकूला जिले में भी एसआईआर कार्य में लापरवाही को लेकर सख्ती दिखाई गई है। यहां 6 सुपरवाइजर और 50 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। साथ ही 10 बीएलओ को निलंबित करने की सिफारिश की गई है। सोहना क्षेत्र में 86 बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार एसआईआर चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र भरवाने और जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है। नोटिस प्राप्त कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है और जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इसलिए बीएलओ पर की गई कार्रवाई

  • बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर सर्वे कार्य पूरा नहीं करना
  • मतदाताओं से संपर्क करने में लापरवाही बरतना
  • फॉर्म जमा कराने में देरी करना
  • बूथ पर अनुपस्थित रहना
  • मोबाइल फोन बंद रहना और तय समय सीमा का पालन नहीं करना
  • चेतावनी के बावजूद काम में लापरवाही बरतना


चुनाव आयोग ने मांगी अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची
ज्वाइंट सीईओ राजकुमार लोहान ने बताया, यह सभी कार्रवाई जिला उपायुक्त स्तर पर की गई है। आयोग ने सभी उपायुक्तों से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिन्होंने काम में लापरवाही बरती है। आयोग की पूरी कोशिश है कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। साथ ही किसी भी योग्य नागरिक का नाम छूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें