फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: फायर कर्मियों के समर्थन में पालिका कर्मचारी 16 को तीन घंटे काम ठप रखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में बड़ा एलान किया है। कर्मचारी 16 अप्रैल को तीन घंटे काम बंद रखेंगे। 12-13 अप्रैल तक फायर कर्मियों की हड़ताल बढ़ाई गई है। आगे 20-21 अप्रैल को काली पट्टी, 24-25 को उल्टा झाड़ू प्रदर्शन, 27-28 को भूख हड़ताल और 1 व 2 मई को राज्यव्यापी हड़ताल होगी। हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंदर सिन्द, महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि संघ ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम का समान वेतन, न्यूनतम 30 हजार वेतन, पुरानी पेंशन लागू करने समेत कई मांगें उठाईं हैं। चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें