फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मानेसर मामले में श्रमिकों की रिहाई को लेकर 16 को सड़क पर उतरेगा सीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानेसर में श्रमिक आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन 16 अप्रैल को पूरे हरियाणा में प्रदर्शन करेगा और गिरफ्तार 55 मजदूरों की बिना शर्त रिहाई की मांग उठाएगा।
विज्ञापन


सीटू के महासचिव जय भगवान ने कहा कि श्रमिकों से 12 से 14 घंटे तक काम लिया जा रहा है लेकिन उन्हें उचित मजदूरी और छुट्टी तक नहीं मिल रही है। आरोप है कि सरकार और मालिकों की मिलीभगत के कारण मजदूरों का शोषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को लेकर पहले 23,196 रुपये पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने कम राशि घोषित कर दी। सीटू ने लाठीचार्ज और गिरफ्तारी को मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताया और झूठे केस खत्म करने, मजदूरी बढ़ाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें