फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चार अस्पतालों में एमआरआई और दो में सीटी स्कैन की सुविधा होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मिली मंजूरी


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के चार अस्पतालों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर एमआरआई सेवाएं शुरू की जाएंगी जबकि दो सिविल अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी (एसएचपीपीसी) की बैठक इन सेवाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में सिविल अस्पताल मांडीखेड़ा (नूंह) और रेवाड़ी में सीटी स्कैन सेवाओं को हायर करने की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही हिसार, जींद, रोहतक और चरखी दादरी के सिविल अस्पतालों में पीपीपी मोड पर एमआरआई की सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और जींद के सिविल अस्पतालों में मैकेनाइज्ड और ऑटोमेटेड क्लीनिंग सेवाएं शुरू करने को भी मंजूरी प्रदान की गई जिससे अस्पतालों में स्वच्छता और मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और क्रियान्वयन में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें