फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य विभाग के 11 पोर्टल पड़े हैं ठप
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों (एमपीएचडब्ल्यू) ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेशभर में काली पट्टी बांधकर टीकाकरण किया। कर्मचारियों ने कहा कि जनवरी तक हर बुधवार यही प्रतीकात्मक विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला, महासचिव सहदेव आर्य और उपाध्यक्ष सुदेश रानी ने कहा कि सरकार केवल आश्वासन दे रही है। मांगों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। बार-बार पत्र लिखने और ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
राज्य प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने बताया कि अत्याधिक ऑनलाइन कार्यों का बोझ एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को मानसिक तनाव में धकेल रहा है। 25 अक्तूबर से कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टलों का बहिष्कार कर चुके हैं। इसके चलते अनमोल, एनसीडी, डिजीज सर्विलेंस, निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, एनीमिया मुक्त भारत, सुरक्षित नारी सुरक्षित परिवार, यूवीन वैक्सीनेशन समेत कुल 11 प्रमुख पोर्टल ठप पड़े हैं। इन पोर्टलों पर डाटा एंट्री रुकने से कई योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुताबिक उनकी प्रमुख मांगों में ऑनलाइन कार्यक्रमों की जवाबदेही तय करना, मानव व तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाना, एमपीएचडब्ल्यू पदनाम में संशोधन, पदोन्नति, प्रमोशनल स्केल व कंफर्मेशन लिस्ट जारी करना, एनएचएम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को एफपीएल-6 वेतनमान देने, ड्रेस, एमपीएस व ट्रेवल अलाउंस, रिटायरमेंट बेनिफिट और ग्रेच्युटी, मेवात व पलवल के कर्मचारियों को तबादले का अवसर, मेवात अलाउंस व खाली पदों पर नियमित भर्ती करना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें