फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नए वोटरों के नाम जोड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे 25 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर, 20 हजार 864 बीएलओ संभालेंगे जिम्मेदारी
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कोई भी पात्र व्यक्ति वोट डालने के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के साथ उन लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे जो पात्र होने के बावजूद अब तक अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं। प्रदेशभर में 25 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में जुटेंगे। इनमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी 20,864 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की होगी जो मतदान केंद्रों के स्तर पर मतदाताओं से संपर्क और जरूरी सहायता उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।
अभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पात्र लोगों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। निर्वाचन विभाग का जोर ऐसे लोगों तक पहुंचने पर रहेगा जिनका नाम किसी कारण से मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में गलती होने पर उसे ठीक करवाने के लिए भी मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


अभियान को पूरा करने के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रदेशभर में अधिकारियों और कर्मचारियों का बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। इसमें 22 जिला निर्वाचन अधिकारी, 90 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 1,778 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, 2,244 बीएलओ सुपरवाइजर और 20,864 बूथ लेवल अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो भरना होगा फॉर्म-6


अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं, मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति या नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल किया जाता है। मतदाता का पता बदलने, नाम या अन्य विवरण में सुधार करवाने, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने अथवा दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नित करवाने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
विज्ञापन


मदद के लिए 1950 पर करें फोन


मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए निर्वाचन विभाग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन भरने में परेशानी होने पर व्यक्ति संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में बने हेल्प डेस्क से भी सहायता ले सकते हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांच लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें