फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने दिया नवरात्रि पर जीएसटी सुधार का तोहफा : बड़ौली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को नवरात्रि पर्व पर बड़ा तोहफा देते हुए नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म लागू किया है। उन्होंने कहा कि यह सुधार आम जनता, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और व्यापारी सभी के लिए लाभकारी साबित होंगे। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं, कृषि उपकरण और स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी तथा जनता की बचत बढ़ेगी।
विज्ञापन





बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस शासन में टैक्सों के जाल और वैट ने देशवासियों को परेशान किया था। मोदी सरकार ने वैट को खत्म कर जीएसटी लागू किया और अब उसमें सुधार कर टैक्स सिस्टम को और आसान बना दिया है। इससे मांग और निवेश दोनों बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और यह कदम विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा पड़ाव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें