भाजपा ने गठित की समिति, रेखा शर्मा को समिति का संयोजक बनाया
चंडीगढ़। भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने को संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला लिया है। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में मुख्य फोकस ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश समिति का गठन किया है। समिति की संयोजक राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा होंगी। वहीं, सह संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री बिशम्बर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा को दी गई है। साथ ही पांच जून को पर्यावरण दिवस, 21 जून को योग दिवस और 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर भी भाजपा विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।