फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधायकों को 2-2 व जिलों से 5-5 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का जिम्मा, वीडियोग्राफी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- एक नवंबर की इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस की भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक
- सांसद, पूर्व विधायक-सांसद, प्रत्याशी रह चुके नेता, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी प्रबंधन व भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा में सभी कांग्रेस विधायकों को 2-2 हजार, एक-एक जिले से जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को 5-5 हजार लोगों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान सभी नेताओं को वाहनों के नंबर भी दर्ज करवाने होंगे। साथ ही लोगों व वाहनों की वीडियोग्राफी करवाकर पार्टी को देनी होगी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर बैठक में सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रत्याशी रह चुके नेता, यूथ कांग्रेस, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। कांग्रेस को एक लाख लोगों को दिल्ली लेकर जाने का लक्ष्य मिला हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आयोजक रहे। इस दौरान तय हुआ कि सभी नेता अपने-अपने लोगों को अपने वाहनों में लेकर जाने का प्रबंध करेंगे। एक दिन पहले पहुंचने वाले तकरीबन 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था दिल्ली में कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेताओं से अलग-अलग बातचीत की
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, संजय दत्त और राव नरेंद्र ने एक-एक कर नेताओं से वन-टू-वन बातचीत की। रैली की तैयारियों के साथ-साथ अलग-अलग नेताओं की योजना को भी कांग्रेस की रणनीति में शामिल करने के उद्देश्य से यह बातचीत की गई। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, उदयभान, सांसद जयप्रकाश, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना एवं करमबीर बौद्ध भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें