फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 55 गांवों में मिजोरम की टीमों ने किया मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान में हरियाणा की पंचायतें मापदंडों पर खरी उतरी हैं। हरियाणा की 531 पंचायतों ने पात्रता मानदंडों को पूरा किया है। मिजोरम की टीम ने अप्रैल माह में प्रदेश के 55 गांवों में दाैरा किया था, जबकि हरियाणा के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल का दौरा करके यहां की 17 पंचायतों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने समीक्षा की और बैठक में बताया कि सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के तहत आंगनबाड़ियों के बुनियादी ढांचे, बच्चों की पोषण स्थिति, पूरक पोषण की डिलीवरी आदि पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बताई। सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान प्रदेश में पोषण सुरक्षा और सतत विकास हासिल करने के मूल्यांकन की जानकारी दी। अभियान के तहत नामांकन इस साल 31 जनवरी तक किए गए। अब अगस्त से सितंबर 2025 तक मूल्यांकन होगा।

यूपीएससी में 53वां स्थान पाने वाली शिवानी के गांव का आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा आदर्श
बैठक के दाैरान अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दी कि पानीपत जिले के भोड़वाल माजरी गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी शिवानी पांचाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 53वां स्थान पाया है। सरकार के निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि शिवानी और उनकी मां को सम्मानित किया जाएगा और गांव के आंगनबाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें