फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जजपा में संगठन नवनिर्माण के तहत 36 पदाधिकारी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान, कई प्रकोष्ठों के प्रभारी व अध्यक्ष बनाए
विज्ञापन

चंडीगढ़। जजपा की तरफ से बुधवार को संगठन नवनिर्माण के तहत 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की गई। दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया है। महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत रिटायर्ड एक्सईएन और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है। किसान सेल में रोशन ढांडा प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें