फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन ओलंपिक 2036: हरियाणा की खेल नीति में बदलाव की तैयारी, खेलो हरियाणा ऐप भी होगा शुरू

Wed, 03 Jun 2026 03:34 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में योजना समेत खेल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार 2015 के बाद पहली बार खेल नीति में संशोधन की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मिशन ओलंपिक्स-2036 विजयी भवः के तहत 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें शुरुआती स्तर से ही वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कार्यक्रम हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के माध्यम से संचालित होगा और इसके लिए प्रारंभिक वित्तीय मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस योजना समेत खेल क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार 2015 के बाद पहली बार खेल नीति में संशोधन की तैयारी कर रही है, ताकि खिलाड़ियों के कल्याण, खेल ढांचे और प्रतिभा विकास कार्यक्रमों को और मजबूत बनाया जा सके।

खिलाड़ियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं तक आसान पहुंच देने के लिए ‘खेलो हरियाणा ऐप’ विकसित किया जा रहा है। इसके जरिए छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार, रोजगार लाभ, खेल ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र, पेंशन और बीमा जैसी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं और खेल अवसंरचना की निगरानी के लिए तकनीक आधारित प्रणाली विकसित करने की योजना है। राज्य में खेल नर्सरी, आवासीय अकादमियां और उत्कृष्टता केंद्र पहले से संचालित हैं, जिन्हें अब और मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं में फिटनेस, योग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें