फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के घोटालों की लंबी सूची में जुड़ा मिड-डे मील मामला : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार नोटिस-नोटिस खेल रही है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, भाजपा सरकार के घोटाले की लंबी सूची में मिड-डे मील घोटाला भी जुड़ गया। प्रदेश में कई साल नीचे से लेकर ऊपर तक की मिलीभगत से सरकारी स्कूलों में चार लाख फर्जी दाखिले दिखाकर 300 करोड़ रुपये की लूट की गई। 2017 में हाइकोर्ट के आदेश पर यह जांच शुरू हुई थी। फिलहाल इस मामले में सिर्फ 2015 और 2016 के बीच की ही जांच हुई है।
विज्ञापन




हुड्डा ने कहा कि जांच आगे बढ़े तो स्कूलों में मिड-डे मील से लेकर वजीफा तक, सैकड़ों करोड़ रुपये के कई और घोटाले उजागर होंगे। मामले की पूरी जांच और बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार अभी तक नोटिस-नोटिस ही खेल रही है। जांच के दायरे में सिर्फ छोटे कर्मचारियों को ही लिया गया है जबकि सैकड़ों करोड़ रुपये का घोटाला बिना उच्चस्तरीय पदस्थ लोगों की भागीदारी के अंजाम नहीं दिया जा सकता। हुड्डा ने हिसार एयरपोर्ट पर 180 करोड़ रुपये की बिना नींव वाली बाउंड्रीवॉल का घोटाला, कैथल में जमीन नीलामी, कुर्सी घोटाला, सफाई फंड घोटाला, रोडवेज किलोमीटर स्कीम घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, फसल बीमा घोटाला सहित अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को घोटालेबाजों की सरकार होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें