फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा भाजपा की अहम बैठक: एसआईआर से पंजाब चुनाव तक पर बनेगी रणनीति, सभी विधायक व चुनाव हारे उम्मीदवार मौजूद

Mon, 17 Aug 2026 12:52 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से नेताओं की मौजूदगी है। ये इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पार्टी एक साथ संगठन, मतदाता सूची और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लेने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज सीएम आवास पर चल रही है। बैठक में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के विधायक, मंत्री और विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार मौजूद हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी को भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। पार्टी संगठन की ओर से विधायकों और चुनाव हारे उम्मीदवारों को एसआईआर की प्रक्रिया, मतदाताओं से संपर्क और जमीनी स्तर पर संगठन की भूमिका को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। पार्टी इस अभियान के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में अपने संगठनात्मक नेटवर्क को भी सक्रिय रखने की रणनीति पर चर्चा कर सकती है।

बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। हरियाणा से सटे पंजाब के विधानसभा क्षेत्रों और वहां पार्टी के विस्तार को लेकर संगठन की भूमिका पर मंथन किया जा सकता है। पंजाब की राजनीतिक स्थिति, संभावित रणनीति और हरियाणा भाजपा के नेताओं की वहां भूमिका को लेकर भी पार्टी नेतृत्व दिशा तय कर सकता है।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से नेताओं की मौजूदगी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पार्टी एक साथ संगठन, मतदाता सूची और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लेने की कोशिश कर रही है। चुनाव में जीतने वाले विधायकों के साथ-साथ हारे उम्मीदवारों को भी बैठक में बुलाया गया है, जिससे जमीनी स्तर की रिपोर्ट सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें