फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शिक्षकों के तबादले की तैयारी, शाम 5 बजे तक प्रोफाइल सुधार का अंतिम मौका

Mon, 17 Aug 2026 12:09 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तबादला प्रक्रिया में प्रोफाइल डेटा को आधार बनाए जाने के कारण विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस काम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा खत्म होने से पहले अपने रिकॉर्ड की जांच कर लें।
विज्ञापन
प्रोफाइल डेटा - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शिक्षक तबादला प्रक्रिया 2026 की तैयारियों के बीच शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के प्रोफाइल डेटा को लेकर सख्ती की है। टीचर ट्रांसफर शेड्यूल 2026 के अनुसार एमआईएस पोर्टल पर कर्मचारियों के पर्सनल और सर्विस प्रोफाइल डेटा को अपडेट व सत्यापित करने का आज अंतिम दिन है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शाम पांच बजे तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


विभाग ने सभी बीईओ, प्रिंसिपल और डीडीओ को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का प्रोफाइल डेटा विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार सही और पूरा हो। साथ ही प्रोफाइल में सुधार के लिए दर्ज करेक्शन रिक्वेस्ट्स का भी शाम पांच बजे तक निपटारा करना अनिवार्य है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद यदि किसी कर्मचारी का व्यक्तिगत या सेवा संबंधी डेटा गलत अथवा अधूरा पाया गया या कोई करेक्शन रिक्वेस्ट लंबित रही तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित डीडीओ और कर्मचारी की स्वयं होगी। बाद में डेटा संबंधी समस्या सामने आने पर इसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी।
विज्ञापन


तबादला प्रक्रिया में प्रोफाइल डेटा को आधार बनाए जाने के कारण विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस काम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा खत्म होने से पहले अपने रिकॉर्ड की जांच कर लें, ताकि तबादले के दौरान किसी तरह की आपत्ति या तकनीकी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें