फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जल्द बनेंगे मार्केट कमेटी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जल्द जारी करेगी मार्केट कमेटियों की सूची
विज्ञापन

दिल्ली से मिली मंजूरी, 100 से ज्यादा मार्केट कमेटियों में समायोजित किए जाएंगे कार्यकर्ता


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लंबे अरसे से इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। हाईकमान ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन समेत सदस्यों की सूची को मंजूरी दे दी है। किसी भी दिन मार्केट कमेटी के चेयरमैन की सूची जारी हो सकती है। राज्य में 100 से ज्यादा मार्केट कमेटियां हैं। इन सभी में पार्टी के पदाधिकारियों को नियुक्ति दी जानी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि मार्केट कमेटियों की सूची आ चुकी है। अब बहुत जल्द ही कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिलेगी। इनमें कई कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। मार्केट कमेटियों के अलावा निगम व बोर्ड के चेयरमैनों की भी नियुक्ति की जानी है। पार्टी पहले मार्केट कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्ति करेगी और उसके बाद निगम व बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में काफी लंबे वक्त से नियुक्तियां रुकी हैं। पिछले महीने जब मनोनीत पार्षद की सूची जारी हुई थी तो कयास लगाए गए एक-दो दिन में सूची जारी हो जाएगी, मगर पार्टी ने सूची जारी नहीं की। पार्टी से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया, इनके लिए जो नाम तय किए गए थे, उनमें से पार्टी ने जिन नामों पर सहमति जताई थी, हाईकमान ने उस पर हरी झंडी दे दी है। इसमें उन लोगों को तरजीह दी गई है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें