चंडीगढ़। हरियाणा में नशे की बढ़ती समस्या को मिटाने के लिए सरकार ने पहल और तेज कर दी है। भारत सरकार ने मानस हेल्पलाइन-1933 जारी किया था। पहले ये हेल्प लाइन नंबर को केवल हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) मुख्यालय से जोड़ा गया था लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर सभी जिलों तक कर दिया गया।
एचएसएनसीबी के प्रमुख ओपी सिंह ने बताया कि यह हेल्पलाइन सुनिश्चित करती है कि कोई भी नागरिक अपने इलाके में हो रही नशे की गतिविधियों की सूचनाएं साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गुप्त रखी जाती है। हर कॉल या ऑनलाइन शिकायत को तुरंत संबंधित जिले की यूनिट तक पहुंचाया जाता है, जिससे समय पर कार्रवाई हो सके।
इस तरीके से जानकारी कर सकते हैं साझा : कोई भी व्यक्ति टोल-फ्री नंबर 1933 के माध्यम से सूचना दे सकते हैं। इसी तरह से हरियाणा एनसीबी टोल-फ्री नंबर 90508-91508 इन नंबरों पर कॉल करके आप नशे की तस्करी, बिक्री या सेवन से जुड़ी जानकारी गोपनीयता के साथ दे सकते हैं। इसके अलावा ncbmanas.gov.in इस पोर्टल पर जाकर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो