फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: संशोधित... झज्जर के मेजर रोहित कादियान ने एक स्वर्ण सहित 5 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: कादयान को कादियान किया गया है।
विज्ञापन

- ताइवान में वर्ल्ड मास्टर गेम्स-2025 में रोहित का धाकड़ प्रदर्शन, सेना की टीम से खेलते हैं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर गेम्स में झज्जर के गांव दूबलधन निवासी 45 वर्षीय मेजर रोहित कादियान ने धाकड़ प्रदर्शन किया है। सेना की टीम से खेलने वाले कादियान ने एक ही प्रतियोगिता की अलग-अलग श्रेणी में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। उनकी वर्तमान में उधमपुर में पोस्टिंग है।

मेजर रोहित कादियान ने बताया कि उनकी पसंदीदा दौड़ की श्रेणी 1500 मीटर और 800 मीटर है। उन्होंने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक और 800 मीटर में रजत पदक जीता है। इसके अलावा उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर में कांस्य और 10 किलोमीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 बार राज्य स्तर पर और 4 बार राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके स्वर्ण पदक

मेजर रोहित कादियान के पिता राजवीर सिंह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील है। रोहित ने सिविल इंजीनियरिंग में थापर इंस्टीट्यूट पटियाला से बीटेक की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने मिस्टर थापर और बॉडी बिल्डिंग का खिताब भी जीता था। पहले ही प्रयास में भारतीय सेना में कमीशन मिल गया था। मेजर रोहित ने एथलीट में 7 बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक और चार बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें