फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1048 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑपरेशन आक्रमण-21 के तहत पुलिस की 1460 टीमों ने एक साथ की छापेमारी की, 461 एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने होली से पहले ऑपरेशन आक्रमण-21 के तहत सख्ती दिखाई है। पुलिस की 1460 टीमों ने एक साथ कार्रवाई करके अवैध गतिविधियों में संलिप्त 1048 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 461 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने बताया कि प्रदेशभर में 7471 पुलिसकर्मियों की टीमों ने छापेमारी की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 299 एफआईआर दर्ज करके 293 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46 एफआईआर दर्ज करके 41 आरोपियों को काबू किया गया। 25.19 किलोग्राम गांजा, 500 ग्राम अफीम, 191 ग्राम हेरोइन, 5.05 किलोग्राम अफीम भूसा, 34.64 ग्राम स्मैक, 306 ग्राम चरस, 332.18 ग्राम सुल्फा, 390 नशीली गोलियां और 135 कैप्सूल बरामद किए। आर्म्स एक्ट के तहत 19 एफआईआर दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधी, 101 बेल जंपर, 5 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार किए। इनके अलावा 1-1 इनामी, साइबर और जघन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए। जुए से संबंधित मामलों में 52 एफआईआर दर्ज करके 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सड़क सुरक्षा के तहत 4196 लेन ड्राइविंग और 1902 मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। पुलिस ने चोरी किए 13 वाहन भी बरामद किए। इनके अलावा भी अन्य 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें