चंडीगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ने 326.25 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की 78.04 करोड़ रुपये की लागत के 31 उद्घाटन और 78.12 करोड़ रुपये की लागत की 97 परियोजनाओं का शिलान्यास होना शामिल हैं। इसके अलावा 80.72 करोड़ रुपये की लागत से 10 स्वास्थ्य संस्थाओं का नवीनीकरण भी किया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग और शहरी स्थानीय निकाय की एक-एक परियोजना का शिलान्यास भी किया गया है जिनकी लागत 89 करोड़ 37 लाख रुपये है। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि इस उद्घाटन समारोह में भिवानी व कोरियावास, महेंद्रगढ़ के मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी शामिल है।