फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के स्कूलों का समय बदला, दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह 10:00 बजे खुलेंगे

सार

चंडीगढ़ में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दुर्गा अष्टमी पर हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। 30 सितंबर को स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय भी घटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में 30 सितंबर (मंगलवार) को हरियाणा के राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। दुर्गा अष्टमी के दिन स्कूल सुबह 10:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा। यह समय विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों पर लागू होगा। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों तक यह सूचना पहुंचाकर अनुपालना सुनिश्चित करें। साथ ही, जिन विद्यालयों में दोहरी शिफ्ट संचालित होती है, वहां पहली शिफ्ट का समय केवल 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की तरह यथावत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें