फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी : पांच लाख से ज्यादा महिलाओं का पंजीकरण, सचिव व पटवारी करेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने वाली महिलाओं के खाते में एक नवंबर को आएंगे 2100 रुपये
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 23 अक्तूबर तक करीब पांच लाख 30 हजार पात्र महिलाओं ने पंजीकरण करवा लिया है। 25 अक्तूबर तक जिन महिलाओं ने पंजीकरण करवा लिया होगा या फार्म भर दिया होगा उन सभी के खाते में एक नवंबर को 2100 रुपये आएंगे। शुक्रवार को सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर व मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे पात्र महिलाओं तक जल्द से जल्द पहुंचे और घर-घर जाकर महिलाओं का पंजीकरण करेंगे।
उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पंजीकरण की व्यवस्था में ग्राम सचिव और पटवारी की मदद लें। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि पंजीकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए शनिवार व रविवार को भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगे। हालांकि अभी तक कई पात्र महिलाओं ने पंजीकरण नहीं कराया है। इसे लेकर हरियाणा सरकार भी चिंतित है। ऐसे में सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को पात्र महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार के मुताबिक हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की करीब 20 लाख पात्र महिलाएं हैं। इस योजना के लिए महिलाओं को मोबाइल एप से आवेदन करना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर लाडो लक्ष्मी योजना एप है। एप को डाउनलोड करने के बाद आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा, मगर जिन महिलाओं ने 25 अक्तूबर तक एप पर पंजीकरण करवा लिया एक नवंबर को उनके खाते में 2100 रुपये पहुंच जाएंगे। विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि कुछ महिलाएं जानबूझ कर पंजीकरण नहीं करवा रही हैं क्योंकि जानकारियां काफी अधिक मांगी गई है। जब पहली किस्त आ जाएगी उसके बाद पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सरकार ने पंजीकरण बढ़ाने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें