फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा: 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब, वादों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग

Wed, 21 Oct 2026 12:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान सैलजा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, युवाओं को दो लाख पक्की सरकारी नौकरियां और पांच लाख अन्य रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बताए कि कितनी महिलाओं को राशि मिल रही है और कितने युवाओं को नियमित नियुक्तियां मिली हैं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार से दो साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में किए गए प्रमुख वादों पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता को घोषणाएं नहीं, बल्कि वादों के पूरा होने और उन पर हुए खर्च का स्पष्ट जवाब चाहिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान सैलजा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, युवाओं को दो लाख पक्की सरकारी नौकरियां और पांच लाख अन्य रोजगार देने का वादा किया था। सरकार बताए कि कितनी महिलाओं को राशि मिल रही है और कितने युवाओं को नियमित नियुक्तियां मिली हैं। प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना का लाभ पाने वालों की संख्या भी सार्वजनिक की जाए।

उन्होंने किसानों से 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद और पांच लाख शहरी व ग्रामीण आवास उपलब्ध कराने के वादों पर भी जवाब मांगा। सरकार बताए कि कितने किसानों की फसल खरीदी गई और कितने मकान बनाकर लाभार्थियों को सौंपे गए।
विज्ञापन


सैलजा ने दस आधुनिक औद्योगिक शहरों, युवाओं के कौशल विकास, छात्राओं को स्कूटर, मुफ्त डायलिसिस, प्रत्येक जिले में ओलंपिक खेल नर्सरी और अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी जैसे वादों की प्रगति का ब्योरा भी मांगा। इसके अलावा सामाजिक पेंशन, विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, ओबीसी उद्यमियों को ऋण गारंटी और रेल-मेट्रो परियोजनाओं की स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

उन्होंने कहा कि श्वेतपत्र में प्रत्येक वादे की स्थिति, खर्च, लाभार्थियों की संख्या और अधूरे कार्यों को पूरा करने की समयसीमा दर्ज होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही सरकार का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें