फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीईटी-एचटेट परीक्षा...फिर टला खेल महाकुंभ, दूसरी बार प्रतियोगिता स्थगित, 5,525 खिलाड़ियों को इंतजार

Fri, 18 Jul 2025 07:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के खिलाड़ियों को एक बार फिर से निशारा हुई है। क्योंकि दूसरी बार खेल महाकुंभ को स्थगित किया गया है। 26 व 27 जुलाई को ग्रुप सी का सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) व 30 और 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण खेल प्रतियोगिता को टालना पड़ा है।
विज्ञापन
कबड्डी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई में होने वाला खेल महाकुंभ दूसरी बार टल गया है। खेल महाकुंभ 28 से 30 जुलाई को होना था। मगर इस दौरान 26 व 27 जुलाई को ग्रुप सी का सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) व 30 और 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण खेल प्रतियोगिता को टालना पड़ा है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा- अब खेल महाकुंभ का आयोजन अगस्त के महीने में किया जाएगा। नई तिथि को जल्द घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा- खेल प्रतियोगिता और परीक्षा की वजह से अभ्यर्थियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए अधिकारियों को खेल महाकुंभ की तिथि बदलने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को खेल महाकुंभ होना था, मगर उस दौरान भी किसी कारण वश इसे टाल दिया गया था। हालांकि इससे खिलाड़ियों को थोड़ी निराशा जरूर होगी, क्योकि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी काफी दिन से तैयारी कर रहे थे। जिले भर में ट्रायल लिए जा रहे थे।

खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर सभी 22 जिलों के अलावा राई स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। प्रदेश स्तर पर लगभग 5,525 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होते हैं। इनमें 26 खेल प्रतियोगिता होती हैं, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइकलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, खो खो, कबड्डी, रोइंग, टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, ताइक्वांडो शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें