फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: कंचन मैनी के सिर सजा मिसेज एलीट सुप्रीमेसी पेजेंट्स इंडिया का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सुप्रीमेसी पेजेंट्स-2025 के ग्रैंड फिनाले में कंचन मैनी के सिर पर विजेता का ताज सजा। चंडीगढ़ में आयोजित समापन कार्यक्रम में 35 प्रतिभागी शामिल थे। इनमें से मिसेज एलीट सुप्रीमेसी पेजेंट्स की विजेता कंचन चुनी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दाैरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और विविधता का प्रदर्शन किया। कंचन मैनी ने अपनी जीत के बारे में कहा कि यह एक ताज नहीं, बल्कि समाज में महत्वपूर्ण सामाजिक कारणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और भारतीय संस्कृति को विभिन्न मंचों के माध्यम से बढ़ावा देने की जिम्मेदारी है। इस वर्ष के आयोजन की थीम सामाजिक कारणों पर जागरूकता, सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और पर्यटन संवर्धन थी। आयोजन के दौरान संगीत निर्देशक डॉ. विनोद गंधर्व भी प्रस्तुति दीं। शो की कोरियोग्राफी सुप्रीत कौर (मिसेज साउथ वेस्ट एशिया यूनिवर्स) ने की। सुप्रीमेसी टैलेंट्स की संस्थापक आशिमा शर्मा ने कहा कि कंचन की यात्रा सुप्रीमेसी पेजेंट्स के मूल्यों, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जिम्मेदारी का एक उदाहरण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें