फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: खेल विश्वविद्यालय राई में नाैकरी का माैका, 16 फरवरी तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का माैका है। विश्वविद्यालय ने नियमित गैर अध्यापन पदों पर भर्ती के लिए संशोधित रोजगार सूचना जारी की है। यह विश्वविद्यालय राज्य विधायिका अधिनियम-21 ऑफ 2022 के तहत स्थापित है। जारी विज्ञापनों के अनुसार कुल पांच पदों पर पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तय की गई है।

डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, प्लेसमेंट ऑफिसर, वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। सभी पद अनारक्षित (जनरल श्रेणी) के हैं। पदों के अनुसार वेतनमान एफपीएल-8 से एफपीएल-12 तक निर्धारित किया गया है जिससे चयनित अभ्यर्थियों को अच्छा वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि के दस दिन बाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.suoh.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की सटीक तिथि वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें