फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: झज्जर के रजत और रोहतक के निखिल बने हरियाणा केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला वर्ग में चरखीदादरी की प्रियंका लगातार दूसरे साल बनीं हरियाणा केसरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की सबसे चर्चित कुश्ती प्रतियोगिता हरियाणा केसरी के फ्रीस्टाइल श्रेणी में झज्जर के पहलवान रजत और ग्रीको रोमन श्रेणी में रोहतक के पहलवान निखिल ने कब्जा जमा लिया है। इसी तरह महिला वर्ग में लगातार दूसरे साल चरखीदादरी की पहलवान प्रियंका ने हरियाणा केसरी का खिताब जीता है। फ्रीस्टाइल श्रेणी में रोहतक के पहलवान परविंदर और ग्रीको रोमन में झज्जर के विकास ने हरियाणा कुमार का ताज जीता है। महिला वर्ग में जींद की पहलवान मीनाक्षी ने सोनीपत की जानवी को हराकर हरियाणा कुमारी का खिताब जीता है।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में रविवार को हरियाणा केसरी की फ्रीस्टाइल श्रेणी में रजत ने भिवानी के पहलवान जितेंदर को हराया है। जबकि, निखिल ने सोनीपत के पहलवान परवेश को मात दी। वहीं, महिला पहलवान प्रियंका ने रोहतक की पहलवान किरण हुड्डा को पटखनी देकर दूसरी बार हरियाणा केसरी का ताज अपने नाम किया है। इसी तरह पहलवान परविंदर ने सोनीपत के सावन और झज्जर के विकास ने रोहतक के संदीप को हराकर हरियाणा कुमार का ताज जीता है।
विज्ञापन



हरियाणा केसरी को डेढ़-डेढ़ लाख व हरियाणा कुमार व कुमारी को एक-एक लाख का इनाम
हरियाणा केसरी विजेता पहलवान रजत, निखिल और प्रियंका को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार मिला है, जबकि तीनों उपविजेता को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया गया है। वहीं, हरियाणा कुमार और हरियाणा कुमारी के विजेताओं को एक-एक लाख रुपये की इनाम राशि दी गई है। उपविजेताओं को 50-50 हजार रुपये का इनाम मिला है।
विज्ञापन



छह विजेताओं को गदा भेंट
हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा ने सभी छह विजेताओं को गदा भेंटकर सम्मानित किया। कुश्ती कोच अश्वनी शर्मा ने बताया कि हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार और कुमारी टाइटल विजेता पहलवान प्रदेश में शक्तिशाली माने जाते हैं। इसी कारण उन्हें सम्मान में गदा भेंट की जाती है।

शिमला मटौर एनएच 103 पर भोटा के समीप लगा जाम। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें