- गुरुग्राम के सोहना में जापान की कंपनी का प्लांट तैयार, 4 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के गुरुग्राम जिले के सोहना आईएमटी में जापान की कंपनी लिथियम की बैटरी तैयार करेगी। जापान की कंपनी का प्लांट तैयार है और मुख्यमंत्री 4 सितंबर को शुभारंभ करेंगे। इस कंपनी में करीब 5000 रोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।
एचएसआईआईडीसी (हरियाणा स्टेट इंडस्टि्रयल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन) के अधिकारियों के अनुसार कंपनी की ओर से बनाई जाने वाली बैटरी स्मार्ट फोन, ड्रोन से लेकर दूसरे कई इलेटि्रक उपकरणों में उपयोग होती है। एचएसआईआईडीसी की तरफ से सोहना में संबंधित कंपनी को 179 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई थी और अब प्लांट तैयार है। कंपनी के उत्पाद यहां से निर्यात भी किए जाएंगे। हरियाणा में इस कंपनी का यह पहला प्लांट है। एचएसआईआईडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. यश गर्ग के अनुसार हरियाणा में तैयार हो चुके औद्योगिक क्षेत्रों में देश के साथ ही विदेशों के निवेशक भी उद्योग स्थापित करे इसके लगातार प्रयास जारी हैं।