फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में एमएसपी पर मूंग व मक्का खरीद में धांधली : सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। यहां जारी बयान में सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार मूंग और मक्के की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने में विफल रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि मूंग का एमएसपी 8,682 रुपये प्रति क्विंटल तय है लेकिन किसान इसे 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने को मजबूर हैं। इससे उन्हें प्रति क्विंटल 2,600 रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। इसी तरह मक्के का एमएसपी 2,410 रुपये प्रति क्विंटल घोषित है। मंडियों में मक्का 1,100 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल करीब 1,300 रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार के 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद के दावे को मजाक करार दिया। सुरजेवाला ने प्रदेश में खाद की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसान धान की रोपाई के बावजूद खाद के लिए लाइनों में लगने को मजबूर हैं। लगभग सभी जिलों में डीएपी और यूरिया खाद का स्टॉक या तो खत्म है या आपूर्ति कम है। सरकार इस कमी को छिपाने के लिए भूमि रिकॉर्ड और बायोमीट्रिक मिलान जैसे तकनीकी हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस ने मूंग व मक्के की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद और पर्याप्त खाद की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें