फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विदेश में शिक्षक की नाैकरी के लिए इच्छा आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश में शिक्षक के रूप में नाैकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों से हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत इच्छा आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट) मांगे गए हैं। शिक्षक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आगामी आदेशों तक इच्छा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही नियम-शर्तों आदि का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता अनुसार किसी भी देश में नाैकरी के लिए माैका मिल सकेगा।
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियर व ड्राइवर के पदों के लिए 13 तक आवेदन
हरियाणा काैशल रोजगार निगम के माध्यम से हिमाचल के सोलन जिले में स्थित बद्दी में मैकेनिकल इंजीनियरों के 100 पदों के लिए अब 13 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। पहले इन पदों के लिए आवेदन 7 फरवरी तक मांगे गए थे लेकिन अब तिथि फिर से बढ़ा दी गई है। इसी तरह गुरुग्राम में वोल्वो ट्रक ड्राइवरों के पहले 100 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे लेकिन अब इन पदों की संख्या 200 कर दी गई है। आवेदन की तिथि 5 फरवरी से बढ़ाकर 13 फरवरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें