चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा अवधि समाप्त होने पर विभागाध्यक्षों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेशों के मुताबिक मुक्त किए गए कर्मचारियों से जुड़ी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यदि विभाग ने तय समय में जवाब नहीं दिया तो समझा जाएगा कि संबंधित कर्मचारी की सेवा विस्तार पर कोई आपत्ति नहीं है और उसे पोर्टल से स्वत: कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। ब्यूरो