फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विद्यालयों से 100 गज दूरी पर तंबाकू, गुटखा, नशीले पदाथों के नियमों का सख्ती से करना होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी विद्यालयों से 100 गज की दूरी पर तंबाकू, गुटखा और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक का सख्ती से पालन करना होगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के पास हाल ही में फतेहाबाद जिले के बनगांव के नरेश के माध्यम से शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को निदेशालय के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला माैलिक अधिकारियों को पत्र जारी करके सख्ती से नियमों का पालन कराने के आदेश दिए हैं।
निदेशालय की तरफ से भेजे गए पत्र में यह भी आदेश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और हेडमास्टर संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण करें। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो संबंधित ग्राम पंचायत, निकट पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को सूचना देकर तुरंत ऐसी गतिविधियों को रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें