फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: किसान सम्मान निधि की किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ । हरियाणा के किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से देशभर के किसानों के लिए किस्त जारी की। हरियाणा के 15 लाख 82 हजार किसानों को 316 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थी खातों में हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के पलवल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा भी प्रदेशभर के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा सांसदों ने भाग लिया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का 21वीं किस्त जारी करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिला पलवल के 74,299 किसानों के बैंक खातों में 14 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि भेजी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक जारी 21 किस्तों के माध्यम से हरियाणा के किसानों को कुल 7,233 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने चार वर्गों किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतर योजनाएं बनाकर कार्य किए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही पराली प्रबंधन के लिए सरकार के प्रयासों को भी कार्यक्रम में बताया।
भावांतर भरपाई योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में 30 हजार किसानों को 135 करोड़ रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। कार्यक्रम के दाैरान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक जगदीश नायर, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, जिला परिषद चेयरमैन नरेंद्र, वाईस चेयरमैन उमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें