फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नरवाना में 6 फरवरी को होगा इनेलो का विशाल युवा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला 15 जनवरी से जिलास्तरीय बैठकों की शुरुआत करेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो 6 फरवरी को जींद के नरवाना में विशाल युवा सम्मेलन करेगा। इसके लिए पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला 15 जनवरी से 5 फरवरी तक जिलास्तरीय बैठकें करेंगे। इनमें युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी भी रहेंगे। कर्ण चौटाला ने बताया कि पहली बैठक 15 जनवरी को मेवात में होगी। इसके बाद पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ और आखिरी बैठक 5 फरवरी को रेवाड़ी में होगी।
विज्ञापन



उधर, हरियाणा वाॅलीबाल संघ का अध्यक्ष पद संभाल रहे कर्ण चौटाला ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित भारतीय वाॅलीबाल संघ की वार्षिक आम बैठक में शिरकत की। इस बैठक में भारतीय वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने वाॅलीबाल को बढ़ावा देने के लिए सुझाव साझा किए और नए खेल अधिनियम में किए गए बदलावों का समर्थन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें