फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: इनेलो ने राज्यपाल के समक्ष उठाईं किसानों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गेहूं खरीद शुरू करने और मंडियों में किसानों को हो रही दिक्कतों को लेकर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि सरकार ने खरीद प्रक्रिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली नंबर, गेट पास, बायोमीट्रिक सत्यापन और नॉमिनी जैसी शर्तें जोड़ दी हैं जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि गेट पास का समय सीमित रखना भी गलत है क्योंकि किसान रात में फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। छोटे किसान जो बैलगाड़ी या अन्य साधनों से फसल लाते हैं उनके लिए ये नियम और कठिन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 मार्च को सरकार ने खरीद केंद्र बंद न करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौटाला ने कहा कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने से पहले व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान होगा। इनेलो ने मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र बनाने का ऐलान किया है जहां किसानों की शिकायतें सुनी जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में गैस-पेट्रोल की किल्लत गहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें