फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरिफ से प्रभावित उद्योगों को सब्सिडी और कर में छूट दी जाए : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ की मार और भाजपा सरकार की कमजोरी से हरियाणा के उद्योगों पर भयंकर चोट पड़ी है। राज्य में अमेरिकी टैरिफ हमले से हजारों करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट आधारित उद्योगों पर तालाबंदी और इनसे जुड़े लाखों कामगारों के रोजगार पर खतरे के काले बादल मंडरा रहे हैं। हुड्डा ने सरकार से मांग की है कि अमेरिकी टैरिफ हमले से प्रभावित उद्योगों को विशेष सब्सिडी और कर छूट दी जाएं और निर्यातकों के लिए आपात पैकेज की घोषणा करें।
विज्ञापन




हुड्डा ने कहा कि टैरिफ का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव पानीपत के कपड़ा उद्योग पर पड़ेगा। पानीपत से अमेरिका को हर साल करीब 12000 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। टैरिफ के बाद लगभग एक तिहाई ऑर्डर अटक गए हैं। क्रिसमस सीजन पर 1,500 करोड़ का निर्यात होता है। पानीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर प्रमुख गारमेंट और टेक्सटाइल हब हैं जहां हजारों एक्सपोर्ट यूनिट्स में लाखों लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें