फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में हर तीन में से एक एसआईआर फार्म नहीं पहुंचा आयोग तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में कुल 16 फीसदी फार्म आयोग के पास जमा नहीं हुए, इनमें दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके लोगों की सबसे ज्यादा संख्या
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान करीब 16.38 फीसदी मतदाताओं के गणना फार्म चुनाव आयोग के पास नहीं पहुंचे। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला के करीब 31.77 फीसदी गणना फार्म शामिल हैं। यानी हर तीन में से लगभग एक फार्म इन्हीं तीन जिलों से है। इसके बाद सोनीपत में 19.36 प्रतिशत और पानीपत में 18.79 प्रतिशत फॉर्म आयोग के पास नहीं पहुंचे। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी है या वे अपने घर पर नहीं मिले या फिर स्थायी तौर पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने अब इन सभी को एक मौका और दिया है। वे 20 नवंबर तक आयोग के पास फार्म जमा करवा सकते हैं ताकि इनका नाम भी अंतिम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।
हरियाणा में अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर को जारी होनी है। पहले यह सूची छह नवंबर को जारी होनी थी। चुनाव आयोग ने यह निर्णय नोटिस में सुनवाई लंबित होने की वजह से लिया था। इसके साथ ही अब यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं उन्हें एक मौका और दिया जाए। इनमें उनकी संख्या सबसे ज्यादा जो मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इनकी संख्या करीब सात फीसदी है। इनमें गुरुग्राम के 13 फीसदी, फरीदाबाद के 10 फीसदी व पंचकूला के भी दस फीसदी मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा करीब चार फीसदी से ज्यादा ऐसे मतदाता हैं जो अपने पते पर नहीं मिले। इस श्रेणी में फरीदाबाद के 11.16 फीसदी, गुरुग्राम में 8.75 फीसदी और पानीपत के 7.84 फीसदी मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में प्रदेश के 7,66,003 मतदाताओं की मृत्यु दर्ज की गई है। संख्या के लिहाज से गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 60,959 मौतें दर्ज हुईं जबकि प्रतिशत के आधार पर यमुनानगर 5.67 प्रतिशत के साथ आगे रहा। रोहतक में यह आंकड़ा 5.26 प्रतिशत है। इसके अलावा 1,01,480 फॉर्म अन्य कारणों से एकत्र नहीं हो सके। वहीं 2,04,832 मतदाता ऐसे मिले जिनका नाम पहले से किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं, वे ऐसे दर्ज करवा सकेंगे नाम

ऐसे मतदाताओं के नामों की सूची स्थानीय मतदान केंद्र, पंचायत भवन व स्थानीय निकाय कार्यालय में लगेगी। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी होगी जिसमें नाम न होने के संभावित कारण भी दिए होंगे। समान पते पर रहने वाले चुनाव आयोग की वेबसाइट या ईसीआईएनईटी एप से गणना फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले नए पते की जानकारी, गणना प्रपत्र, घोषणा पत्र और निवास प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं। बेघर लोग निवास प्रमाण न होने पर बीएलओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन लोगों ने पहले ही फॉर्म-6 जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। ईआरओ दस्तावेजों की जांच करेंगे। पात्र पाए जाने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे और उन्हें पुराना एपिक नंबर फिर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें