फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: बाढ़ का असर...हरियाणा से दूसरे राज्यों के रूट की बस सेवाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो अधिकारी प्रतिदिन करेंगे ब्योरा साझा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में बाढ़ और बरसात के चलते आवागमन वाले रास्ते प्रभावित हैं। इसलिए हरियाणा रोडवेज के अधिकारी सतर्क हैं। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के रूट पर संचालित प्रत्येक बस का प्रतिदिन ब्योरा मुख्यालय ने मांगा है। डिपो के अधिकारी आवागमन कहीं प्रभावित होगा तो इसका ब्योरा तैयार करेंगे।
हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार, कटरा, मनाली, पानीपत-कोटद्वार और पानीपत-बिजनाैर की बस सेवाएं प्रभावित हैं। इसलिए हरियाणा रोडवेज की तरफ से हिमाचल के बैजनाथ और शिमला के रूट के अलावा उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश और पंजाब के जालंधर की भी समीक्षा की गई है। आईएसबीटी-43 पंजाब के जालंधर और उत्तराखंड के हरिद्वार आदि के लिए जिन बस डिपो से बसों का संचालन होता है वहां के डिपाे के महाप्रबंधकों से दूसरे राज्य परिवहन निगमों के साथ प्रतिदिन संपर्क स्थापित करने को कहा है जिससे कोई परेशानी होने पर विकल्पों पर आगे काम किया जा सके। परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्य प्रकाश का कहना है कि सुरक्षित यात्रा हमारी पहली वरीयता में शामिल है इसलिए संबंधित डिपो के अधिकारियों को दूसरे राज्यों के अधिकारियों से भी वार्ता करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार जाने वालों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
बिहार जाने वालों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। त्योहारों पर गुरुग्राम, अंबाला और पानीपत से बिहार जाने के लिए बिहार के लोग ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। 20 सितंबर से बसों का संचालन होगा। वापसी भी बसों के माध्यम से होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें