फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक तबादला मुहिम शुरू न हुई तो आंदोलन करेगा हसला: सिंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर दिवाली तक तबादला मुहिम (ट्रांसफर ड्राइव) शुरू नहीं हुई तो हसला आंदोलन करेगा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक डॉ. कप्तान सिंह ने की।




बैठक में तबादला मुहिम में देरी, ऑनलाइन टीचर डायरी का विरोध, सीसीएल व मेडिकल लीव सरलीकरण, लंबित मेडिकल बिल, एसीपी मामलों में देरी और गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने चेतावनी दी कि यदि दिवाली तक ट्रांसफर ड्राइव शुरू नहीं हुई तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डायरी का हसला पूरी तरह विरोध करता है और विभाग की हठधर्मिता अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महासचिव डॉ. तरसेम कौशिक ने मांग की कि लेक्चरर पदनाम की बहाली, प्रथम एसीपी में 6600 ग्रेड पे और मेडिकल लीव का प्रावधान शीघ्र लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाना शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्याय है। बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान अशोक बाल्यान समेत सभी जिला प्रधान शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें