हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि सीईटी-2025 को लेकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल से मिलती-जुलती किसी ने एक फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी 2025 के आवेदन के लिए नकली पोर्टल खोलने वाले का खाता फ्रीज कर दिया है। अब इस खाते पर पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं लेकिन संबंधित खाता धारक पैसे नहीं निकाल सकता।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि नकली पोर्टल पर अब तक 14 लाख लोग विजिट कर चुके हैं, जबकि असली पोर्टल पर 32 लाख से अधिक लोगों ने विजिट किया है। आयोग का कहना है कि जो नकली लिंक या पोर्टल तैयार किया गया है अगले 24 घंटे में बंद होगा।
बुधवार को एक नकली पोर्टल भी सामने आया था। आयोग ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। आयोग ने सभी आवेदकों को आगाह किया है कि जो नकली पोर्टल या लिंक है, उस पर आवेदन न करें।
विज्ञापन
सीईटी 2025 का रजिस्ट्रेशन आयोग के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://onetimeregn.haryana.gov.in है। इस पर ही अपना आवेदन करें एवं आवेदन करते समय पोर्टल डोमेन के अंत में GOV.IN का ध्यान जरूर दें। ज्ञात हो कि किसी ने सीईटी 2025 One Time Registration पोर्टल का एक फर्जी पोर्टल बनाया है, जिसके खिलाफ आयोग ने पुलिस को शिकायत दे दी है। - हिम्मत सिंह, चैयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग