फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी का परीक्षा कैलेंडर जल्द: चेयरमैन हिम्मत सिंह की पोस्ट, अभ्यर्थियों ने पूछा- आखिर कब आएगा यह 'जल्द'

Mon, 09 Nov 2026 01:09 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वहीं हिम्मत सिंह के पोस्ट पर अभ्यर्थियों ने खूब खरी-खरी सुनाई है। अभ्यर्थी हिमांक ने पोस्ट किया है कि साहब बच्चों से दिवाली पर मजे मत लो...। एक अन्य अभ्यर्थी दीपक सोनी ने लिखा है कि सिर्फ झूठ, झूठ के अलावा कुछ नहीं।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द जारी करेगा। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। कैलेंडर तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


इसमें सीईटी ग्रुप-डी, सीईटी स्टेज-2 की परीक्षाओं और आगामी नए पदों के लिए जारी होने वाले विज्ञापनों की जानकारी दी जाएगी। अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखने का आग्रह किया है। उन्होंने किसी भी नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने को कहा है।

वहीं हिम्मत सिंह के पोस्ट पर अभ्यर्थियों ने खूब खरी-खरी सुनाई है। अभ्यर्थी हिमांक ने पोस्ट किया है कि साहब बच्चों से दिवाली पर मजे मत लो...। एक अन्य अभ्यर्थी दीपक सोनी ने लिखा है कि सिर्फ झूठ, झूठ के अलावा कुछ नहीं। अभ्यर्थी सोहन ने लिखा है कि जल्दी शब्द दो साल से सुनते आ रहे हैं, काश दिवाली वाले दिन तो झूठ ना बोला जाए। नावेद ने पोस्ट किया है कि जल्द कब आएगा...। अशोक शर्मा और अनिल कंबोज ने व्यंग्य भरे अंदाज में पूछा है जल्द का मतलब 2029 का इलेक्शन। एक अभ्यर्थी रॉकी ने तो सलाह देते सोशल मीडिया पर हिम्मत सिंह को ही पोस्ट कर दिया है कि रिटायरमेंट ले लो...।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें