फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हाउसिंग बोर्ड चरखी दादरी की दो योजनाओं का वापस करेगा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण शर्मा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हाउसिंग बोर्ड ने कुछ आवासीय योजनाओं में आवेदकों की रकम वापसी की तैयारी कर ली है। जिन योजनाओं में आवेदकों की तरफ से फ्लैट पंजीकरण सरेंडर कर दिए हैं या विभाग ने योजना रद्द कर दी है, उनको रकम लाैटाई जाएगी। फिलहाल चरखी दादरी जिले की दो योजनाओं में आवेदकों की रकम वापस की जाएगी।
उधर, 2023 में प्रदेश के 11 स्थानों पर रद्द हुई डिफेंस फ्लैट योजनाओं में भी आवेदक रकम वापसी की मांग उठाने लगे हैं। सैंकड़ों लोगों ने इन योजनाओं में पैसा लगाया है।
विज्ञापन

जिला चरखी दादरी के सेक्टर-8 स्थित चार मंजिला फ्लैट निर्माण की योजना थी। यह ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के आवेदकों के लिए थी। इसी तरह से चरखी दादरी में ही अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लिए आवासों के निर्माण की योजना भी तैयार हुई थी। दोनों ही योजनाओं में कुल 1200 फ्लैट निर्मित होने थे।
विज्ञापन

इनके लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों के लोगों ने आवेदन किया था। फ्लैट निर्माण में देरी हो गई। ऐसे में आवेदक पंजीकरण सरेंडर करने लगे। दादरी योजना से जुड़े संपदा प्रबंधक जगदीप सिंह का कहना है कि रकम वापसी के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार पहचान-पत्र और बैंक की तरफ से जारी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) आदि दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित काॅपी देनी होंगी। इसके आलवा आवेदकों को अपना पासपोर्ट साइज का फोटो और मोबाइल नंबर भी साथ में देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें