फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पूर्व मंत्री संपत के बहाने पुराने कांग्रेसियों के निशाने पर हुड्डा और कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलदीप बिश्नोई ने लिखा- कांग्रेस अब विचारों की नहीं, व्यक्तियों की पार्टी बन चुकी
विज्ञापन


- कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा- संपत सिंह ठीक कर रहे

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री संपत सिंह के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ने के बाद सियासत गरमाने लगी है। पूर्व में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दल में जाने वाले नेताओं ने संपत के बहाने हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। मंगलवार को मीडिया की तरफ से संपत के आरोपों के सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनसे ही पूछिए ये उनके निजी विचार हैं।


कुलदीप बिश्नोई ने अपने एक्स हैंडल पर संपत सिंह की पोस्ट को शेयर कर लिखा कि कांग्रेस अब विचारों की नहीं, व्यक्तियों की पार्टी बन चुकी है। प्रो. संपत सिंह ने जो लिखा वह सिर्फ इस्तीफा नहीं बल्कि एक सच्चा आईना है। पार्टी में सोचने वाले निकले जा रहे हैं और चापलूस टिकाए जा रहे हैं। सच यही है जहां विचार मरता है वहां संगठन भी मर जाता है। बिश्नोई ने संकेतों में कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेस के अंदर असहमति के स्वर दबा दिए जाते हैं और ईमानदारी से काम करने वाले नेता हाशिए पर धकेल दिए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने बयान दिया है कि हरियाणा में कांग्रेस नाम का कोई दल नहीं बचा है। संपत सिंह ठीक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. संपत सिंह ने अपने इस्तीफे में कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, श्रुति चौधरी, अरविंद शर्मा सहित दर्जन भर वरिष्ठ नेताओं के पार्टी से पलायन को कांग्रेस की गिरती आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था का नतीजा बताया है। उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर संगठन को व्यक्तिगत वर्चस्व का उपकरण बना देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें