फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गृह सचिव के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचकूला साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज, गृह सचिव ने कहा-कोई पैसे न दें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा के नाम व फोटो का इस्तेमाल करके फेसबुक पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। मामला संज्ञान में आते ही डॉ. मिश्रा ने अपने फेसबुक व एक्स हैंडल पर फर्जी अकाउंट की जानकारी साझा की। साथ ही लिखा कि कोई पैसे ना दें। उन्होंने पंचकूला साइबर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।
गृह सचिव ने चेतावनी भी जारी की है कि फेसबुक पर पल्लवी अग्रवाल नाम से किसी व्यक्ति ने उनके नाम और तस्वीर का दुरुपयोग किया है। इस फर्जी आईडी से मित्रता अनुरोध भेज जा सकता है या धन की मांग की जा सकती है। कृपया किसी भी संदिग्ध अनुरोध का जवाब न दें और न ही स्वीकार करें। गृह सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी ऑनलाइन बातचीत या वित्तीय अनुरोध को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा मत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फर्जी खाते के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के मुताबिक साइबर अपराधी अब सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भरोसे में लेते हैं और बाद में धन उधार या आपातकालीन मदद के बहाने ठगी की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें