मुख्यमंत्री सैनी ने कहा अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गृह मंत्री से चर्चा की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सबसे पहले करनाल में भाजपा की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद वह अंबाला छावनी पहुंचकर नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन
कर्तव्य भवन में हुई बैठक में दोनों ने करनाल और अंबाला में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर गृह मंत्री से चर्चा की। करनाल की पदयात्रा के जरिये भाजपा राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है, जबकि अंबाला में शहीद स्मारक का लोकार्पण स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को सम्मान देने से जुड़ा कार्यक्रम है।